
महत्वपूर्ण निर्देश
1 महाविघालय में प्रवेश संबंधी समस्त नियम आदि एवं सूचनाएॅ समय-समय पर सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी एवं वेबसाइट पर दी जायेगी। विघार्थी नियमित रूप से अवलोकन करें एवं प्रवेश की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखे। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश किसी भी दशा में सम्भव नही होगा।
2 जाली प्रमाण-पत्रों के आधार पर/गलत जानकारी देने पर जानबूझकर छिपाये गये प्रतिकूल तथ्यों , प्रशासकीय अथवा कार्यालयीन अशावधानीवंश यदि किसी आवेदक को प्रवेश मिल गया है तो ऐसे प्रवेश को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार प्राचार्य को होगा या उनका निर्णय अंतिम होगा।
3 प्रवेश लेकर बिना किसी समुचित कारण , पूर्र्व अनुमति या सूचना के के बिना स्नातक प्रथम वर्ष/स्नातकोत्तर पूर्वार्द्व (सेमेस्टर पद्वति) में लगातार 15 दिवस तथा अन्य कक्षाओं (वार्षिक पद्वति) में लगातार एक माह या अधिक समय तक अनुपस्थित रहने वाले विघार्थियों का प्रवेश निरस्त करने का पूर्ण अधिकार प्रचार्य को होगा।
4 कक्षाओं में विघार्थी की 75 प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। उपस्थिति पूर्ण होने पर विघार्थी को परीक्षा में स्वाध्यायी के रूप में बैठना होगा।
5 प्रवेश के बाद सत्र के दौरान विघार्थी द्वारा महाविघालय छोड देने अथवा उसका प्रवेश निरस्त होने अथवा उसका निष्कासन किये जाने की स्थिति में , विघार्थी को रक्षित निधि (कॉशन मनी) के अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क वापिस नही किया जायेगा।
6 महाविघालय में/कक्षा में मोबाईल फोन का प्रयोग पूर्णत : निषिद्व है। मोबाईल उपयोग करने पर अनुशासनात्मक व दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। आर्थिक दण्ड (जुर्माना) के लिये प्रचार्य अधिकृत है इसकी पुनरावृत्ति होने पर दण्ड राशि उत्तरोत्तर बढ़ी जायेगी और मोबाईल फोन जब्त कर लिया जायेगा।
7 रैगिंग में लिप्त विघार्थी के रूिद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी तथा महाविघालय और छात्रावास से निष्कासन , छात्रवृत्ति तथा अन्य लाभ/सुविधाए वापस लेने की कार्यवाही के अलावा अर्थदण्ड और सार्वजनिक प्रताड़ना का भी प्रावधान रहेगा।
स्नातक स्तर पर छात्राओं की शुल्क प्रत्येक कक्षा में 48/- रू. प्रतिवर्ष कम होगी , जब कि स्नातकोत्तर स्तर पर छात्राओं की शुल्क 72/- रू. प्रतिवर्ष कम होगी।
** बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम तृतीय वर्ष में आधार पाठयक्रम में अतिरिक्त अनिवार्य विषय के रूप में कम्प्युटर एप्लीकेशन सम्मिलित किया गया है। इसलिये बी. एच. सी. एवं बी. कॉम तृतीय वर्ष के छात्रों को सामान्य शुल्क अतिरिक्त 300/- रू. प्रति छात्र देना होगा ।
1 प्रोफेशनल कोर्सेस में प्रवेश होने पर , वि.वि. भेजी गई फीस , प्रक्रिया खर्चे एवं प्रवेश शुल्क
2 परीक्षा आवेदन जीवाजी विश्वविघालय द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार लगेगा।
3 संस्था द्वारा में किये गये संसोधन मान्य करने होगें।
4 प्रवेश के समय ही पूरा शुल्क जमा करना होगा।
5 छात्राओं से अर्ध शिक्षण शुल्क लगेगा।
6 जमा किया शुल्क वापस नही होगा।
7 रक्षित धनराशि (कॉशन मनी) वापसी के लिये , महाविघालय छोड़ने के एक वर्ष के अन्दर , निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर कॉशन मनी प्राप्त कर सकते है। उक्त अवधि के पश्चात् जमा राशि राजसात कर ली जावेगी।
8 कॉशन मनी (रक्षित धनराशि) वर्ष में सिर्फ सितम्बर , अक्टूबर में ही वापस की जावेगी।
9 असंस्थागत अथवा बाहर के छात्र जो इस महाविघालय की प्रयोगशाला में प्रयोगिक कार्य करेंगे उनहे प्रति विषय 300/- प्रायोगिक शुल्क देना होगा। कम्प्युटर एवं माइक्रोबायोजॉजी की प्रायोगिकशुल्क 1200/- देनी होगी।
10 आन्तरिक मूल्याकन परीक्षा फीस 200/- है जो प्रवेष के समय ही जमा होगी।
11 एन.सी.सी. में प्रवेश लेने वाले छात्रों को विभाग में प्रथक से निर्धारित रक्षित राशि (कॉशन मनी) जमा करनी होगी जो पाठयक्रम पूर्ण होने पर व नोडयूज होने पर वापस कर दी जावेगी।
परिचय पत्र
प्रवेश में प्राप्ति के पश्चात् प्रत्येक विघार्थी को पासपोर्ट आकार का फोटो लगा परिचय पत्र बनवाना एवं महाविघालय में लाना प्रतिदिन लाना अनिवार्य है। परिचय पत्र बनवाने हेतु ब्लड ग्रुप रिपोर्ट या प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा। परिचय पत्र के अभाव में पुस्तकालय से पुस्तके , स्थानांतरण प्रमाण-पत्र कौशन मनी नही मिलेगी। महाविघालय समारोह/कार्यक्रमों में परिचय पत्र के बिना प्रवेश नही मिलेगा। यह एक महत्वपूर्ण अभिलेख है। इसके गुमने/खो जाने पर इसकी सूचना तुरंत महाविघालय एवं पुलिस थाने को देना चाहिये। पुलिस थानें में की गई रिपोर्ट की छायाप्रति संलग्न करने पर ही डुप्लीकेट परिचय पत्र बनाया जाएगा। प्रथम परिचय पत्र खोने पर अथवा समयावधि में बाद दूसरा परिचय-पत्र 100 शुल्क जमा कराने के उपरान्त ही दिया जाएगा। परिचय-पत्र शुल्क सितम्बर तक ही बनाये लायेंगे।
